फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Recommendation to end recognition of four inter colleges

Bhadohi News: चार इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति

Fri, 17 Mar 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to end recognition of four inter colleges
ज्ञानपुर। जिले के चार इंटर कॉलेजों की मान्यता समाप्त होगी। पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण बोर्ड परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले ऐसे विद्यालयों की डीआईओएस ने मान्यता समाप्त करने की संस्तुति कर दी है। अब परिषद को निर्णय करना है। इन स्कूलों में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले पकड़ गए थे। विभाग का मानना है कि बिना कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है। जिले में 16 फरवरी से पांच मार्च तक चली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 105 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर विभाग अलर्ट रहा। लेकिन कुछ स्कूलों में व्यवस्था खराब हुई। लक्ष्मणपट्टी स्थित एक कॉलेज में दो, करियावं में एक, रघुरामपुर में एक और भीमसेनपुर में एक प्राक्सी परीक्षार्थी को स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पकड़ा था। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की गई थी। अब इन कॉलेजों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने कहा कि जिन स्कूलों में प्राक्सी परीक्षार्थी पकड़ गए थे, उनकी मान्यता समाप्त होगी। इसके लिए उनके स्तर से संस्तुति कर दी गई है। ज्ञानपुर। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए शासन गंभीर है। जिले में अटैचमेंट का खेल करने वाले स्कूलों के खिलाफ भी रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि कुछ कॉलेजों ने अटैचमेंट से अपने छात्रों के लिए स्वकेंद्र जैसी सुविधा प्राप्त कर ली थी। ऐसे कॉलेजों के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि डीघ के कोनिया में एक, सीतामढ़़ी में एक, औराई में दो, चौरी में एक विद्यालय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed