{"_id":"61d471d38202121be4386087","slug":"receipt-of-increased-rate-reached-the-beneficiaries-resentment-bhadohi-news-vns6317232141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के पास पहुंची बढ़े दर की रसीद, नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के पास पहुंची बढ़े दर की रसीद, नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत खमरिया में आउटसोर्स के तहत तैनात कर्मचारियों की ओर से प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों में बढ़े दर पर हाउस टैक्स वसूलने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को बढ़े दर की रसीद प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने विरोध किया।
वार्ड नंबर सात बगीचा मोहल्ला की शाहजहां बेगम, खुर्शीद, आसिया बेगम आदि ने बताया कि उन्हें वित्तीय सत्र 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास का आवंटन होने पर निर्माण पूरा कराकर जीवयन-यापन किया जा रहा है। नगर पंचायत में आउटसोर्स से तैनात तैनात कुछ कर्मचारी बोर्ड की बैठकों में पारित होने वाले प्रस्ताव के बिना ही 15 रुपये का हाउस टैक्स अब 50 रुपया वसूल कर रहे हैं। बढ़े दर पर वसूल होने वाले हाउस टैक्स की रसीद भी लाभार्थियों के पास है। वार्डवासियों ने कहा कि बढ़े दर पर हाउस टैक्स की वसूली बंद नहीं की गई तो एसडीएम औराई से मिलकर शिकायत की जाएगी। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने इस मामले में बताया कि कुछ दिन पूर्व हाउस टैक्स बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ था लेकिन वसूली के लिए बाध्य करना नहीं है। लाभार्थियों को मिली रसीद वापस लेकर पुराने दर की रसीद दी जाएगी।