फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RC sent to 21 big defaulters

21 बड़े बकाएदारों को पालिका ने भेजी आरसी

Fri, 09 Jun 2017 01:11 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Fri, 09 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
RC sent to 21 big defaulters
Earn Money
भदोही। नगर पालिका परिषद ने जलकल व गृहकर के 21 बड़े बकाएदारों के विरुद्ध आरसी काटी है। इसके अलावा 75 अन्य बकाएदारों को नोटिस भेज कर बकाया जमा कराने के लिए 15 दिन का समय दिया है। नोटिस में कहा गया है कि 15 दिन की मियाद पूरी होने के बाद बकाया जमा न करने वालों के विरुद्ध भी आरसी काटने की कार्रवाई की जाएगी। पालिका की इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मच गई है।      
विज्ञापन

पालिका के कर अधीक्षक, प्रदीप तिवारी ने बताया कि अकेले 21 लोग पालिका का 7.57 लाख दबाकर बैठे हैं। इनसे वसूली के हर जतन किए जाने के बाद भी सफलता नहीं मिली है। अंतत: इनके विरुद्ध आरसी काट कर जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गई है। उधर 75 अन्य बकाएदार भी चिह्नित कर नोटिस भेज कर 15 दिवस के भीतर भुगतान करने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि चूक करने पर आरसी जारी कर दी जाएगी। बताया कि इन 75 लोगों पर 10 लाख रुपये बकाया है। उन्होंने बताया कि पालिका क्षेत्र में 10 हजार सात सौ मकान हैं। तय किया गया है कि वसूली में तेजी लाने के लिए हर महीने 25 वार्डों के सबसे बड़े तीन ब़ड़े बकाएदारों को चिह्नित कर नोटिस भेजा जाएगा। यह क्रम हर माह चलेगा। चूक करने पर आरसी काटी जाएगी। पालिका की इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मच गई है। इनमे बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो चुनाव लड़ने का मन बनाए हुए हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed