फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ration card not included in eligibility list

पात्रता सूची में शामिल नहीं हुए राशनकार्ड

Wed, 04 Aug 2021 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ration card not included in eligibility list
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाक के शिवनाथपट्टी गांव में एक ही वर्ग के कटे सौ पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में शामिल नहीं हो सका। इसके बाद राशनकार्ड से वंचित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की। इस दौरान समाजसेवी राजेश कुमार तिवारी के साथ मुख्यालय पहुंचने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि सेक्रेटरी नीरज मिश्रा को पांच जून से 25 जुलाई तक सत्यापन करने की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद गांव में न आकर जंगीगंज मोड़, कोइरौना बाजार और चंदापुर मोड़ इलाके में ही बैठ कर बीएलओ मनोज गौतम से सत्यापन करा लिया। बीएलओ ने सेक्रेटरी से हरी झंडी मिलने पर अपनी खुन्नश निकाल ली। चिंता की बात यह है कि सेक्रेटरी ओर बीएलओ की कूटनीति से सौ ऐसे परिवारों का नाम आपूर्ति विभाग ने पात्रता सूची से बाहर कर दिया जो पात्र थे। जबकि राशनकार्ड से वंचित होने वाला परिवार जून तक नि:शुल्क राशन का उठान भी किया है। अब जुलाई के राशन से वंचित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कूटनीति करने वाले सेक्रेटरी, बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed