फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raped minor cousin after stuffing cloth in her mouth

Bhadohi News: नाबालिग चचेरी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया दुष्कर्म

Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Raped minor cousin after stuffing cloth in her mouth
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दिल्ली से लौटे युवक ने सोमवार को नाबालिग चचेरी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। गंभीर हाल में नाबालिग को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। परिजनों ने मामले को दबाने का प्रयास किया। पीड़िता की मां ने पूरे मामले की जानकारी मायके पक्ष यानी नाबालिग के ननिहाल में दी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि वह सोमवार को छोटे बेटे के साथ दर्शन-पूजन करने गई थी। कक्षा पांच में पढ़ने वाली बड़ी बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे बेटी के बड़े पिता का बेटा घर में घुस गया। उसने नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद दुष्कर्म किया। नाबालिग ने किसी तरह से मुंह से कपड़ा निकाला और जोर से रोने लगी, तो पड़ोस की महिलाएं पहुंच गईं। यह देख आरोपी भाग निकला। पड़ोसियों ने मामले की सूचना दी। घर पहुंचने के बाद मोबाइल फोन से पूरी जानकारी पति को दी गई जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मामला परिवार का था। लिहाजा, दूसरे परिजनों ने चुप्पी साध ली और सुलह-समझौते का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पूरे मामले की सूचना नाबालिग के ननिहाल के लोगों को दी गई। ननिहाल पक्ष की सूचना पर ही पुलिस पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed