फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rape done on the pretext of marriage, case filed

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rape done on the pretext of marriage, case filed
औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक मो. अतीउल्ला खां के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी। युवती ने आरोप लगाया है कि डुमरी, मोहनिया-भभुआ बिहार निवासी उक्त युवक लगभग10 वर्ष से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब शादी की बात कही तो मुकर गया और बिना कुछ बताए पता नहीं कहां चला गया, उसकी जानकारी नहीं है। गत दिनों एसपी से शिकायत कर जांच करने और परिवार न्यायालय की शरण लेकर न्याय मांग की। परिवार न्यायालय ने निकाहनामा न होने के कारण मामले को खारिज कर दिया। तब से अब तक वह युवक से शादी करने के लिए भटक रही है। कुछ दिन पहले फोन से बात करने पर युवक ने जान से भी मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने कहा कि युवती की तहरीर युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। युवक का पता चलने पर गिरफ्तारी भी की जाएगी। सूत्रों की माने तो युवक जौनपुर पुलिस लाइन में तैनात है। मामला पुलिस से जुड़ा होने से खाकी भी मामले को लेकर सुस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed