फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ramlila

शिव धनुष टूटते ही गूंज उठा ब्रह्मांड

Mon, 30 Sep 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
ramlila
गोपीगंज। नगर स्थित रामलीला मैदान में रविवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ का सजीव मंचन किया। जहां शिव धनुष टूटते ही ब्रह्मांड में खलबली मच गई। शिव धनुष टूटते ही भगवान राम के गले में माता सीता ने वरमाला डाल दिया। धनुष यज्ञ की लीला देख भावुक दर्शकों के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

श्री रामलीला समिति बघेल परिवार की ओर से आयोजित रामलीला मे भाग ले रहे कलाकारों ने बेहतर मंचन किया। राजा जनक की ओर से आयोजित सीता स्वयंवर में धनुष भंग करने के लिए देश-विदेश के राजा और राजकुमार पधारे। प्रभु राम और लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ उपस्थित थे। लंकापति रावण का जनकपुरी आगमन और वाणासुर रावण संवाद की लीला दर्शको को खूब पंसद आई। धनुष यज्ञ मे शामिल राजा महराजाओं के असफल रहने पर जब राजा जनक की चिंता बढ़ जाती है तब गुरु की अनुमति लेकर उठे प्रभु श्रीराम के हाथ लगाते ही धनुष खंडित हो जाता है। धनुष भंग होते ही माता सीता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाया तो दर्शक दीर्घा जयकारे से गूंज उठा। धनुष खंडित होने की जानकारी पर पहुंचे परशुराम का क्रोध देख लोग कांप उठते हैं। क्रोधित परशुराम के बीच लक्ष्मण का संवाद होता है। इस अवसर पर प्रबंधक उमेश सिंह बघेल, संतोष सिंह बघेल, सीताराम यादव, नागेंद्र सिंह, नवीन मिश्रा, श्रीधर पाठक,बब्लू पाठक ,धीरज सिंह, ध्रुव चौबे, राम लाल अग्रवाल, भिखारी अग्रवाल, बबलू मिश्रा एवं मेला व्यवस्थापक अखिलेंद्र सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed