{"_id":"57742b5b4f1c1ba32c79c1f8","slug":"ram-dependable-security-scramble-for-water-has","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम भरोसे सुरक्षा, पानी के लिए होती है मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम भरोसे सुरक्षा, पानी के लिए होती है मारामारी
bhadohi hindi news
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड के टिकट काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों दर हादसों के बाद भी रेलवे की सुरक्षा में पोल ही पोल है। स्टेशन परिसर में रखी तमाम बोरियां और बैग सुरक्षा व्यवस्था के दावों में सेंध लगा रहे हैं। सुरक्षा के नाम पर तैनात जीआरपी जवान एक कक्ष में बैठकर गपशप मारते हैं। यात्रियों के लिए पेयजल की सुविधा न होने से ट्रेन आते ही पानी के लिए मारामारी की नौबत हो जाती है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन को भी स्टेशन पर झटका ही लग रहा है। ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर लापरवाही का बोलबाला है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को ठीक 10.15 बजे ज्ञानपुर स्टेशन पर पहुंचकर हालात पर नजर डाली तो चौंका देने वाली हकीकत सामने आई।
भारत सरकार एक तरफ देश में बुलेट ट्रेन चलाने की ओर कदम बढ़ा रही है तो दूसरी तरफ स्टेशनों का कायाकल्प भी कर रही है लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही से स्टेशनों की दशा बद से बदतर ही है। ट्रेनों का आवागमन 24 घंटे होने से स्टेशन पर कर्मचारियों की उपस्थिति लगातार रहती है। बुधवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर जब अमर उजाला टीम पहुंची तो स्टेशन अधीक्षक के अलावा कुछ कर्मचारी ही आए थे। सुबह 10 बजकर 30 बजे से 11 बजे तक सभी कर्मचारी स्टेशन पहुंचे। 10:45 बजे तक स्टेशन परिसर में गंदगी फैली हुई थी। काउंटर पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी थी। टिकट के लिए सभी पहले मैं, पहले मैं के चक्कर में एक दूसरे से नोकझोंक करते दिखे।