फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ram and Krishna took birth for human welfare

Bhadohi News: मानव कल्याण के लिए राम और कृष्ण ने लिए जन्म

Mon, 06 Oct 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ram and Krishna took birth for human welfare
प्रयागदासपुर में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते आचार्य राम कृपाल त्रिपाठी। स्रोत आयोजक - फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
गोपीगंज। भीमपुर-प्रयागदासपुर गांव में आयोजित भागवत कथा में रविवार को कथावाचक आचार्य रामकृपाल त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण जन्मलीला, गोवर्धन पूजा, रासलीला और श्रीराम अवतार जैसे प्रसंग सुनाए। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने एक तरफ अवतार लिया तो वहीं दूसरी तरफ भगवती मां जगदंबा ने भी जन्म लिया। श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूरी सृष्टि पर भयंकर अंधेरा छाया था और बारिश हो रही थी। जब प्रभु ने जन्म लिया तो चारों तरफ प्रकाश छा गया। बताया कि श्रीकृष्ण का चरित्र हर किसी को धारण करना चाहिए। वे न कभी विपत्ति में विचलित हुए और न तो कभी बिछड़ने पर व्याकुल। उन्होंने मानव को हर परिस्थिति में एक जैसा रहने की सीख दी। वृंदावनवासियों के साथ उनका प्यार हो या फिर सुदामा जैसी मित्रता, वे हर कसौटी पर खरे उतरते हैं। वहीं श्रीराम ने अपने चरित्र से मर्यादा स्थापित की। बताया कि भगवान का जन्म पृथ्वी पर पापियों के नाश और मानव के कल्याण के लिए हुआ। यजमान मालती मिश्रा व सूर्यप्रकाश मिश्रा के साथ सरोज मिश्रा और इंद्रमणि मिश्रा ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस मौके पर चंद्रमा प्रसाद मिश्र, शेषमणि मिश्र, आशुतोष मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, विनय मिश्र और आनंद कुमार मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed