फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajpura outpost in-charge suspended for negligence

लापरवाही में रजपुरा चौकी प्रभारी निलंबित

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rajpura outpost in-charge suspended for negligence
ज्ञानपुर। भदोही के एक निजी अस्पताल में नाबालिग की अश्लील वीडियो वायरल मामले में लापरवाही बरतना चौकी प्रभारी रजपुरा अविनाश राय पर भारी पड़ गया। डीआईजी के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें निलंबित कर दिया। कोतवाल भदोही भी हटा दिए गए। माहभर पूर्व भदोही के रजपुरा स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने इलाज के बहाने नाबालिग के निजी अंगो से छेड़छाड़ की। जिसका वीडियो करीब एक सप्ताह तक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। शुरूआत में चौकी से लेकर कोतवाली पुलिस उदासीन बनी रही। उक्त मामले की शिकायत पीड़िता की मां और परिवार वालों ने अधिकारियों से की। उसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया, हालांकि प्रकरण में लापरवाही बरतने पर मंगलवार को चौकी प्रभारी अविनाश राय को निलंबित कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर भदोही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया जबकि पुलिस लाइन से गगनराज सिंह को भदोही कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed