फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rajmani from Bhadohi and Jyoti from Jaunpur Assigned Responsibility of National General Secretary

Bhadohi News: भदोही के राजमणि और जौनपुर की ज्योति को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Sat, 25 Apr 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rajmani from Bhadohi and Jyoti from Jaunpur Assigned Responsibility of National General Secretary
प्रांतीय अ​धिवेशन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनु यादव को नियु​क्ति पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्य
सुरियावां। ब्लॉक के महजूदा ग्राम पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश भर के 50 से ज्यादा जनपदों के सीएम के हाथों पुरस्कृत प्रधान शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से महजूदा प्रधान राजमणि पांडेय और जौनपुर के बक्शा ब्लॉक के उटरूकलां गांव की प्रधान ज्योति यादव को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा अमरोहा के फौलादपुर प्रधान मनु यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं बिजनौर जनपद के प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शौबीर सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्ति पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी व राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चन्द्र अवस्थी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैठक में प्रधानों ने पंचायत चुनाव समय पर न होने की संभावित स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि यदि चुनाव में विलंब होता है तो ग्राम पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो सकते हैं। इस पर सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। जिसे शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रांतीय सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और पंचायतों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। इस दौरान हाथरस, हापुड़, मुरादाबाद, आजमगढ़, बरेली, रायबरेली, बस्ती, वाराणसी, सुल्तानपुर, उन्नाव, कन्नौज, झांसी सहित कई जनपदों के ग्राम प्रधान और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed