फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain gave comfort

बारिश ने दिया सुकून

Tue, 21 Jun 2016 01:18 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Tue, 21 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rain gave comfort
महाराजगंज में तेज आंधी और बरसात के दोरान जीटी रोड पर पसरा सन्नाटा - फोटो : bhadohi
भीषण गर्मी और उमस से रविवार को लोगों को कुछ सुकून मिला। दोपहर बाद हुई बारिश से जहां मौसम खुशगवार हुआ तो वहीं उमस ने साथ नहीं छोड़ा। जहां लोगों ने सुकून महसूस किया वहीं बारिश ने रोजदारों को भी राहत पहुंचाई। जबकि बाजारों और गलियों में फिसलन और कीचड़ से लोग परेशान भी रहे। इस दौरान कहीं झमाझम मेघ बरसे तो कई इलाकों में ललचाकर निकल गए।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर 11 बजे अचानक आसमान मेें गरज चमक हुई तो लोग हैरान रह गए। थोड़ी देर में ही तेज हवा के साथ बौछारें पड़ने लगी। बिजली की चमक और गरज के बीच हुई हल्की बारिश से लोग प्रफुल्लित नजर आए। हालांकि बारिश तेज तो नहीं हुई लेकिन इतनी हुई की लोगों को गर्मी से सुकून तो दे ही गई। हालांकि उमस ने लोगों का साथ नहीं छोड़ा। बरसात के बाद जब मौसम कुछ साफ हुआ तो उमस ने अपना रंग दिखाना शुरू किया।
विज्ञापन


उधर, बरसात से रोेजेदारों के चेहरे पर भी खुशी देखने को मिली। तपिश के बीच रोजेदारों ने अचानक बादल छाने और गरज चमक देखी तो खुश हो गए। बरसात ने उन्हें भी राहत बख्शी। बारिश ने बाजारों और गलियों में कीचड़ तथा फिसलन पैदा कर दी। कई बाइक सवार फिसल कर चोटिल भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी सीमा से लगे इलाकों में बरसात हुई। जीटी रोड के बाबूसराय और महाराजगंज में दोपहर बाद मेहरबान हुए इंद्रदेव जमकर बरसे। इससे तमाम निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। खेतों में बोई गई धान की नर्सरी में नई जान आई। बरसात देख कर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि ज्ञानपुर से लगायत जंगीगंज, गोपीगंज, ऊंज, सीतामढ़ी, सुरियावां, मोढ़, दुर्गागंज, भदोही आदि इलाकों में लोग बरसात का इंतजार करते रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed