फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Railway gate closed in mega block, construction work started

मेगा ब्लॉक में रेलवे फाटक बंद, निर्माण कार्य शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Railway gate closed in mega block, construction work started
गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन का पूर्वी फाटक संख्या 39बी मंगलवार को मेगा ब्लॉक लेकर पूर्वोत्तर रेल प्रशासन ने 14 दिनों के लिए बंद करा दिया है। 21 जून तक साइकिल, बाइक, ट्रैक्टर, ट्रक, बस, जीप, आटो, माल वाहन चालकों को डायवर्ट रूट से फाटक संख्या 40सी से गंगा घाट और हाईवे की ओर आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

माधोसिंह-रामबाग रूट पर वाराणसी से हंडिया तक तीसरे चरण का दोहरीकरण कार्य पूरा होने पर विद्युत से ट्रेनों का परिचालन तीव्र गति से कराया जा रहा है। फाटक संख्या 39बी रामपुर गंगा घाट से जुड़ा है। इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन का भार होने पर फाटक पर लगे इंटरलाकिंग उखड़े रहते हैं। ऐसी स्थिति ट्रेनों के परिचालन में तरह-तरह की दिक्कतें सामने आ रही थीं। माधोसिंह के बाद सबसे अधिक आवागमन वाले उक्त फाटक मार्ग और ज्ञानपुर स्टेशन के दोनों ओर प्लेटफार्मों तक पहुंचने के लिए कंक्रीटयुक्त मार्ग का निर्माण सुनिश्चित कराया जा रहा है। इंजीनियर (कार्य) एमपी पाठक ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे रेल फाटक बंद कराकर केड़वरिया की ओर से मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed