फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Raids in search of MLA's relative and nephew

विधायक के रिश्तेदार और भतीजे की तलाश में दबिश

Thu, 01 Jul 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Raids in search of MLA's relative and nephew
ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी और भतीजे ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा की तलाश में बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के कांदीवाली थाने की पुलिस जिले में दूसरी बार धमकी। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। महाराष्ट्र के कल्याण इलाके की एक युवती ने कांदिवली थाने में गत आठ जनवरी 2021 को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा और रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने कांदिवली के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को बुलाया था। वहां झांसा देकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद एक होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिसंबर 2020 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब चार माह पूर्व उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए पुलिस जिले में आई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। उस दौरान पुलिस नोटिस चस्पा कर वापस लौट गई। उक्त प्रकरण में हाजिर न होने पर पुलिस बृहस्पतिवार को जिले में फिर धमकी और गोपीगंज पुलिस का सहयोग लेकर धनापुर सहित कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस जिले में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed