फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Radheshyam's food is the most delicious

राधेश्याम का भोजन सबसे स्वादिष्ट

Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Radheshyam's food is the most delicious
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर के आदर्श कंपोजिट विद्यालय जोरईं में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रसोइया पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों के 30 रसोइयां शामिल हुए। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में रसोइया राधेश्याम को प्रथम स्थान के लिए नामित किया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 11 बजे रसोइयां पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने सभी रसोइयां को प्रोत्साहित कर छात्रों को बेहतर स्वच्छ एवं पोषण युक्त भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। ज्ञानपुर, डीघ, अभोली, सुरियावां, औराई और अभोली ब्लॉक के 30 स्कूलों से आए रसोइयों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए। अधिकारियों संग निर्णायक मंडल ने भोजन का अवलोकन किया और उसे चखा। इस दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं का आंकलन किया गया। निर्णायक मंडल ने कंपोजिट विद्यालय मामदेवपुर के रसोइयां राधेश्याम यादव को प्रथम, आदर्श कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर की शिव देवी को द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर देहात की सुनीता देवी को तीसरा स्थान दिया। प्रथम स्थान पाने वाले को साढ़े तीन हजार, द्वितीय को ढाई और तृतीय को डेढ़ हजार का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में विपिन कुमार यादव, कल्पना मौर्य, इरा त्रिपाठी, केएन त्रिपाठी शामिल थे। संचालन विनय शंकर पांडेय, रत्नेश पांडेय और धीरज सिंह ने किया। इस मौके पर अरविंद कुमार मौर्य, डीसी एमडीएम सौरभ सिंह, राजकुमार सिंह, अजय, अनिल, प्रतीक, सुजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed