फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PWD team will remove encroachment from 1964 km of roads

पीडब्ल्यूडी की टीम 1964 किमी सड़कों से हटाएगी अतिक्रमण

Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
PWD team will remove encroachment from 1964 km of roads
भदोही-दुर्गागंज मुख्य सड़क की पटरी पर अतिक्रमण होने स जमा पानी। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। तीन दिन से रुक-रुक हो रही बारिश ने करोड़ों रुपये से बनी सड़कों पर आवागमन मुश्किल कर दिया है। सड़क की पटरियों पर जगह-जगह हुए अतिक्रमण के कारण बारिश का पानी न निकलने से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर आवागमन करने वाले चिंतित हैं। मामला सामने आने पर पीडब्ल्यूडी विभाग वित्तीय सत्र 2020-21 में बनकर तैयार हुई सहायक सड़कों को बचाने में रणनीति भी तैयार कर लिया है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एसबी राव ने बताया कि विभाग समेत जिला पंचायत और ग्रामीण अभियंत्रण की ओर से हैंडओवर होने के बाद से विभागीय सड़कों की कुल लंबाई 1964 किमी पहुंच गई है। इनमें गोपीगंज-भदोही, ज्ञानपुर-दुर्गागंज, औराई-भदोही, दुर्गागंज-भदोही, वहिदानगर-मतेथू, जंगीगंज-धनतुलसी, कोइरौना-ऊंज, गोपीगंज-रामपुर गंगा घाट, लालानगर-ज्ञानपुर सड़कें एक-दूसरे जिलों को भी जोड़ती है। इनकी पटरियों पर हुए अतिक्रमण को लगभग 50 की संख्या में विभागीय टीम अतिक्रमण को हटाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम अतिक्रमण हटा सकेगी या नहीं अभी से संशय होने लगा है। अतिक्रमण से अनहोनी को लेकर भयभीत लोगों ने बताया कि इन दिनों दुकानदार गाइड लाइन को दरकिनार कर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें सड़कों पर ही सजाना शुरू कर दिए हैं। इस तरह की दुकानों को जांचने की जिम्मेदारी व्यापार कर के मंडलीय टीम की है, लेकिन यह टीम कभी-कभार ही नजर आती है। उपायुक्त व्यापार कर विमल दुबे ने बताया कि दो माह पूर्व मंडलीय टीम के साथ जांच अभियान चलाया गया था। उस समय दुकानें सड़क से काफी दूर हो गई थी। एक बार फिर संयुक्त टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed