फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pucca bridge will be built on Rampur Ganga Ghat with three hundred crores

तीन सौ करोड़ से रामपुर गंगा घाट पर बनेगा पक्का पुल

Sun, 05 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pucca bridge will be built on Rampur Ganga Ghat with three hundred crores
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा अब साकार होती नजर आ रही है। लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल के लिए सेतु निगम ने कार्ययोजना शासन को उपलब्ध करा दी है। बीते वर्ष धनतुलसी घाट पर पक्का पुल बनाने के लिए सेतु निगम की तरफ से ही लगभग 328 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसका मामला अभी तक ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएम आरएस उपाध्याय ने बताया कि रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल के निर्माण के लिए सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कर लगभग तीन सौ करोड़ रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। अब शासनस्तर से जो निर्देश आएगा, उसके अनुसार काम होगा। चुनाव के दौरान क्षेत्र में दो पक्का पुल और दो रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा हुई थी। इसमें दो रेलवे ओवरब्रिज, एक पक्का पुल के निर्माण का रास्ता भी साफ हो चुका है। वाराणसी-भदोही सड़क मार्ग और जंघई-वाराणसी रेल खंड स्थित कंधिया फाटक पर 70.16 करोड़ रुपये से ओवरब्रिज का निर्माण जुलाई में शुरू होगा। ओवरब्रिज के निर्माण में किसानों, दुकानदारों, व्यापारियों को नुकसान से बचाने के लिए तोड़फोड़ नहीं कराई जाएगी। शनिवार को सेतु निगम ने उत्तर रेलवे के डिविजन स्तर के अधिकारियों के साथ सर्वे किया। सेतु निगम के अवर अभियंता रियाज हुसैन ने बताया कि तोड़फोड़ करने में समय लगेगा, साथ ही ओवरब्रिज के निर्माण में देर भी हो सकती है। इसलिए सर्वे कर ओवरब्रिज के नक्शे में सभी दिशाओं का सीमांकन का काम शनिवार को पूरा कर लिया गया है। इस मौके पर डीपीएम आरएस उपाध्याय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे आलोक कुमार, सहायक इंजीनियर सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed