{"_id":"68978d36452fc296d603e361","slug":"public-toilets-locked-for-a-year-passengers-troubled-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-130151-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पब्लिक टॉयलेट पर एक साल से ताला, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पब्लिक टॉयलेट पर एक साल से ताला, यात्री परेशान
सुरियावां रेलवे स्टेशन के पीछे नूपल पब्लिक टॉयलेट पर लगा ताला। संवाद
- फोटो : संवाद
Link Copied
सुरियावां। नगर के रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं का टोटा है। स्टेशन पर एक साल से बनकर तैयार पब्लिक टॉयलेट में ताला लटका रहता है। पुराना टॉयलेट पानी न होने के कारण संचालित नहीं हो पा रहा। इससे यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती है। सुरियावां स्टेशन पर हर दिन एक से डेढ़ हजार लोग यात्रा करते हैं। इसके बाद भी स्टेशन पर यात्री शौचालय की सुविधा नहीं है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म एक पर बना टाॅयलेट टंकी की व्यवस्था होने के बाद भी पानी का इंतजाम नहीं है। इससे यह शौचालय नहीं चल पाता। स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद यहां एक पब्लिक टॉयलेट बनाया गया। उसकी भी हालत खस्ता है। इस पर बीते एक साल से ताला लटका रहता है। इसे लेकर स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश उमर वैश्य, तहसील अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, अश्वनी साहू, अनिल उमर, रवि जायसवाल, अंकित, मदन आदि ने बताया कि सरकार पब्लिक के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता इस पर भारी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पब्लिक टॉयलेट को एनयूपीपीएल पावर लिमिटेड ने तैयार किया है लेकिन अब तक इसके संचालन के लिए टेंडर नहीं हो सका है, जिसके कारण यह अटका पड़ा है। उच्चाधिकारियों से इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।