फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Public Grievance Inspector did surprise inspection

जनशिकायत निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

Thu, 07 Jul 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Public Grievance Inspector did surprise inspection
भदोही। उत्तर रेलवे के जन शिकायत निरीक्षक सैयद मो.रिजवान ने बृहस्पतिवार को भदोही रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र और सामान्य टिकट घर का औचक निरीक्षण किया। सुबह यहां पहुंचे निरीक्षक सीधे आरक्षण केंद्र में गए। आरक्षण केंद्र में बिके टिकटों और क्लर्क के पास उपलब्ध रकम का मिलान किया। इस दौरान वहां तत्काल टिकटों के लिए लाइन में लगे लोगों के परिचय पत्र की भी जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिकूल नहीं मिला। लगभग दो घंटे रहने के बाद वे लौटे।
विज्ञापन

जन शिकायत निरीक्षक ने बताया कि आरक्षण केंद्र और सामान्य टिकट घर के बारे में शिकायतें आती हैं। इसकी रैंडम जांच की जाती है। बताया कि आज कई स्टेशनों से होकर यहां पहुंचे हैं और आगे भी कई स्टेशनों को जाना है। जांच के दौरान आरक्षण केंद्र और सामान्य टिकट खिड़की पर तैनात क्लर्क द्वारा बेचे गए टिकटों और नगद रकम का मिलान किया, जिसमें कुछ खास नहीं हासिल हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने क्लर्कों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को अनाधिकृत रूप से अंदर न आने दिया जाए साथ ही साधारण रेलयात्रियों के हितों को ध्यान दिया जाए। दलालों के प्रवेश पर या उनके द्वारा टिकट निकालने से आगाह करते हुए चेतावनी दी। दलालों के टिकट निकालने पर अंकुश लगाने में सहयोग मांगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed