{"_id":"31c7a057dbde4f699dd27454e4e59a25","slug":"public-court-handled-931-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में निपटे 931 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में निपटे 931 मामले
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निस्तारित मामलों में आपराधिक मामलों से 30 हजार 300 रुपये अर्थदंड वसूला गया। बैंक लोन रिकवरी के प्री-लिटिगेशन मामलों में दो करोड़, 49 लाख 49 हजार 523 समझऊौता राशि तय कर मामलों का निस्तारण किया गया।
निस्तारित मामलों में प्रधान न्यायाधीश अनिरुद्ध मौर्य ने वैवाहिक के दो वाद, भरण पोषण के चार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवान सिंह ने आपराधिक के 154 मामलों का निस्तारण करते हुए 17 हजार 150 अर्थदंड वसूले।
सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रवीण कुमार पांडेय ने दीवानी के छह वाद और चार अन्य वाद निस्तारित किया, एसीजेएम परवेज अख्तर ने अन्य के 15 वाद और आपराधिक के 71 मामलों में 11 हजार 450 अर्थदंड वसूला, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम कमलकांत श्रीवास्तव ने दीवानी का एक वाद, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय ने सिविल के दो वाद, सिविल जज जूनियर डिवीजन सुशील कुमार वर्मा ने सिविल का एक, जेएम प्रथम शरद कुमार चौधरी ने आपराधिक के 30 मामलों का निस्तारण करते हुए 1700 रुपये अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन
एसडीएम भदोही ने आपराधिक के 48, एसडीएम ज्ञानपुर ने आपराधिक के 88, एसडीएम औराई ने आपराधिक के 32, तहसीलदार ज्ञानपुर ने राजस्व के 19, भदोही ने राजस्व के आठ, औराई ने राजस्व के छह मामलों का निस्तारण किया। निस्तारित मामलों से 925 लोग लाभान्वित हुए। इसी प्रकार बैंक लोन रिकवरी के मामलों को प्री लिटीगेशन स्तर पर निस्तारित किया गया। इसमें आए 440 मामलों में से दो करोड़ 49 लाख, 49 हजार 523 रुपए समझौता राशि तय करते हुए सुलह समझौते के आधार पर 62 लाख 19 हजार 942 रुपए मौके से वसूला गया।
इनसेट
बैंक ऑफ बड़ौदा ने वसूले 11.47 लाख
ज्ञानपुर। बैंक आफ बड़ौदा शाखा परिसर में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी डीएन ओझा की देखरेख में बैंकिग लोन से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक की ओर से 39 लाख 38 हजार समझौता राशि तय की गई, जबकि 11 लाख 47 हजार की वसूली हुई। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक प्रणव कुमार, शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।