फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ptah hospital with diarrhea patients

डायरिया के मरीजों से पटा अस्पताल

Wed, 03 Aug 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 03 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 मौसम में बदलाव सामान्य जनजीवन पर भारी पड़ने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारियों को पांव पसारने का    मौका मिल गया है। 
विज्ञापन

   मंगलवार को जिले के सरकारी और निजी अस्पताल मरीजों की भीड़ से पट गए। इनमें डायरिया के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही। अकेले जिला अस्पताल में  40 मरीज भर्ती हुए, जिनमें उल्टी-दस्त के मरीजों की तादाद 27 रही। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ रही।  
बदलते मौसम में अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही सेहत से खिलवाड़ साबित हो रही है। यही वजह है कि बरसात के बाद धूप के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव से मुश्किलें बढ़ जा रहीं हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में रिकार्ड 1165 पर्चियां कटीं। जबकि सामान्य         दिनों में यह आंकड़ा चार से पांच सौ तक ही रहता है। पर्ची कटाने के लिए काउंटर पर भारी भीड़            लगी रही। इनमें ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त और पेट की समस्याएं लेकर अस्पताल पहुंचे थे। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भारी भीड़ रही। दवा की दूकानों पर मरीजों और उनके तीमारदार भारी मात्रा में दवा खरीदते दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले मौसम मेंे चिकित्सकों         के मुताबिक दूषित भोजन और कुएं अथवा खुले जलस्रोतों के पानी सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पेट की समस्याओं की मुख्य वजह दूषित खान-पान ही है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

इस बावत जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव के मुताबिक पानी उबालने के बाद ठंडा  करके ही पीएं। ग्रामीण इलाके में इस समय कुएं की अपेक्षा  हैंडपंप का पानी पीना ठीक          रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed