फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PRV's ranking improved, first rank in the zone, fifth rank in the state.

Bhadohi News: पीआरवी की रैंकिंग सुधरी, जोन में प्रथम, सूबे में पांचवीं रैंक

Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
PRV's ranking improved, first rank in the zone, fifth rank in the state.
जिले की पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम जोन स्तर के साथ ही प्रदेश स्तर में सुधरा है। जोन में जहां जिले की पुलिस को पहली रैंक मिली, वहीं सूबे में पाचवीं रैंक प्राप्त हुई। पीड़ित तक पहुंचने का रिस्पांस टाइम छह मिनट तीन सेकेंड दर्ज किया गया है, जो पिछले दो साल में सबसे बेहतर है। मुसीबत में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस तेजी से पहुंच रही है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किस जिले की पुलिस कितनी तेज है, इसका अंदाजा उसके रिस्पांस टाइम से ही लगाया जाता है। इसका आधार है पीआरवी। आपात कालीन नंबर डायल-112 से जुड़ी पीआरवी को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर जाने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन

2022 और 2023 में रिस्पांस टाइम बेहतर रहने से जोन स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन रहा, लेकिन 2024 की शुरुआत में रैंक खराब हो गई। एक बार फिर जोन और सूबे में जिले की रैंक में सुधार हो गया है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि रिस्पांस टाइम को अभी और सुधारने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मियों की मेहनत से भदोही टॉप फाइव में शामिल है। उन्होंने बताया कि नवंबर में पीआरवी टाइम सात मिनट 30 सेकेंड था, जो अब छह मिनट तीन सेकेंड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed