फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest by placing body in front of police post

पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन

Mon, 11 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Protest by placing body in front of police post
खमरिया के वार्ड तीन में वृद्ध की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BHADOHI
घोसिया/गोपीगंज। औराई थाना क्षेत्र के खमरिया नगर वार्ड में रविवार शाम को भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति (50) घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वाले सोमवार को शव को पुलिस चौकी के सामने रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर एसपी रामबदन सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

पहली घटना औराई थाना क्षेत्र के खमरिया नगर वार्ड नंबर तीन में हुई। जहां रविवार की रात में दो पक्षों के बीच विवादित भूमि को लेकर चल रही कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई।। दोनों पक्षों से चले लाठी-डंडे से घायल नान्हक दलित (50) पुत्र स्व.निरहु दलित की मौत हो गई। मौत से नाराज परिजनों ने सोमवार की सुबह शव को खमरिया चौकी के सामने रख प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप रहा कि कहासुनी के दौरान मृतक नान्हक सुलह-समझौता का प्रयास कर रहा था, लेकिन विपक्षी नन्हई ने पुत्र भाईलाल, छोटेलाल, बड़ेलाल ने उन पर हमला कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के थानीपुर और गांधी गांव में भी भूमि संबंधी रंजिश को लेकर हुई। जिसमें विनय कुमार यादव (28), शमशेर बहादुर (48), मंगेश कुमार यादव (30), जटाशंकर (50), कंपोटर (42), सुरेंद्रनाथ (45) घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी में कराया गया। विनय यादव की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामलों में एक-दूसरे के खिलाफ पड़ी तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed