फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against toll plaza Farmer leaders protested in Bhadohi said rules violated gave warning

टोल प्लाजा का विरोध : भदोही में किसान नेताओं ने किया प्रदर्शन, बोले- नियमों का हुआ उल्लंघन; दी ये चेतावनी

Sun, 17 Nov 2024 06:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 06:21 PM IST
सार

Bhadohi News : किसान नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान कहा कि यह टोल प्लाजा मानक के अनुरूप बना हुआ है। नियम के अनुसार, टोल प्लाजा 60 किलोमीटर पर होनी चाहिए, लेकिन यह 35 किलोमीटर पर बना दिया गया है।

विज्ञापन
Protest against toll plaza Farmer leaders protested in Bhadohi said rules violated gave warning
भदोही के लालानगर टोल प्लाजा का विरोध करते किसान नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के लालानगर टोल प्लाजा को हटाने को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने टोल प्लाजा के पास प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा मानकों के विपरित है। अगर इसे नहीं हटाया गया तो किसान अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन




किसान नेताओं ने कहा कि परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा 60 किलोमीटर के अंदर नहीं होगा, जो 60 किलोमीटर के अंदर होगा वह अवैध है। उसे हटाया जाएगा। देखा जाए तो हंडिया और लालानगर के बीच टोल प्लाजा की दूरी केवल 35 किमी है।
विज्ञापन


कहा कि टोल प्लाजा होने के कारण लोगों बड़ी संख्या में किसानों को अनाज व अन्य चीजों की ढुलाई में परेशानी होती है। कहा कि अगर टोल प्लाजा हटाने में तकनीकी कठिनाई आ रही है तो खाद्य पदार्थ ले जाने वाले जिले के वाहनों और स्थानीय निवासियों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर इस मांगों को नहीं माना गया तो 15 दिन बाद किसान संगठन टोल प्लाजा के पास अनिश्चित कालीन धरना देने को बाध्य होंगे। मौके पर मल्लूराम बिंद, रामजीत पाल, अभिषेक, हृदय तीर्थ, डॉ. राधेश्याम यादव, इंद्रजीत पाल, शीतला प्रसाद, बड़कू लाल यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed