फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest against Ghaziabad incident lawyers went on strike

Bhadohi: गाजियाबाद की घटना का विरोध, अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

Mon, 04 Nov 2024 11:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 11:44 PM IST
सार

ज्ञानपुर में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Protest against Ghaziabad incident lawyers went on strike
विरोध में उतरे अधिवक्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 ज्ञानपुर में गाजियाबाद जिला जज की अदालत में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को अधिवक्ताओं का देशव्यापी हड़ताल रहा। डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी विशाल सिंह को सौंपा।

विज्ञापन




डिबाए के जिलाध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने कहा कि निहत्थे अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए वह कम है। अधिवक्ता समाज को न्याय दिलाने का कार्य करता है। न्यायालय में ही उसके साथ ऐसा व्यवहार होगा तो फिर अधिवक्ता कहां अपनी आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन


पांच सूत्रीय ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने प्रत्येक घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख का मुआवजा देने, पूरे प्रकरण में शामिल लोगों को बर्खास्त करने, जिला जज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने समेत अन्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed