फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Proposal for development works passed in board meetings

बोर्ड की बैठकों में विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित

Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Proposal for development works passed in board meetings
ज्ञानपुर/घोसिया। नगर पंचायत खमरिया और ज्ञानपुर बोर्ड की बैठक शनिवार को सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष नंदकुमार की देखरेख में नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 10 में मंदिर, मस्जिद पर खराब स्ट्रीट और सोलर लाइटों के बदलने, कब्रिस्तान में प्रकाश की व्यवस्था का प्रस्ताव पारित हो सका। बोर्ड ने जैसे ही चर्चित ठेकेदारों के भुगतान का प्रस्ताव सदन में रखा वैसे ही दो नामित सभासदों के उपस्थित न रहने के कारण अन्य सभासदों ने हंगामा खड़ा कर प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई। इस अवसर पर ईओ विजय कुमार यादव, श्याम बहादुर पटेल, राहुल शुक्ला, राकेश द्विवेदी, अमरेश यादव, शेषमणि मौर्य, मैनुद्दीन अंसारी, निखिल बरनवाल, राजकुमारी देवी, अफशाना बेगम आदि रहे। इसी तरह ज्ञानपुर बोर्ड की बैठक में ईओ आलोक रंजन ने सभी वार्डों के सभासदों की समस्या जानकर वार्ड नंबर 11 में लाखों रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed