{"_id":"644296a2d8ad40d5fe075367","slug":"property-worth-9-65-lakhs-of-former-mla-vijay-mishra-s-nephew-attached-more-than-24-cases-filed-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे पर एक और वार, 9.65 लाख की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे पर एक और वार, 9.65 लाख की संपत्ति कुर्क
Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
सार
पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर भदोही जिला प्रशासन के द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके करीबियों पर कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के भतीजे एवं डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र की नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क कर ली। प्रदेश सरकार की ओर से संगठित अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर पुलिस चिह्नित लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई कर रही है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत माफिया अभियुक्त विजय कुमार मिश्र के गिरोह के सक्रिय सदस्य मनीष मिश्र, निवासी खपटिहा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, डीघ ब्लॉक प्रमुख की आपराधिक कृत्य से अर्जित नौ लाख 65 हजार की संपत्ति कुर्क की गई है। मनीष मिश्र के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमे हैं। ऊंज थाने में पंजीकृत गैंगस्टर विजय भान गुप्ता निवासी हरीपुर सरायममरेज प्रयागराज की 40 हजार 500 रुपये कीमत की बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन