फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Procession will be held at many places on Ramnavami

रामनवमी पर कई स्थानों पर निकलेगी शोभायात्रा

Sat, 09 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Procession will be held at many places on Ramnavami
चैत्र नवरात्र के बीच रामनवमी की तैयारी भी तेज हो गई है। नगर व ग्रामीण अंचलों के बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जगह-जगह केसरिया झंडा लगाए दिए गए हैं। रामनवमी के दिन 10 अप्रैल को कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2020 और 2021 में रामनवमी का पर्व सादगी पूर्वक मनाया गया था। अब कोविड की स्थिति सामान्य होने पर श्रद्धालु रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं। ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, चौरी, सुरियावां समेत अन्य छोटे - बड़े बाजार केसरिया झंडे से पट गए हैं। कई स्थानों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। ज्ञानपुर के पुरानी कलेक्ट्रेट, पुरानी बाजार, कुंवरगंज, प्रोफेसर कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में जगह-जगह केसरिया झंडा लगाए गए हैं। गोपीगंज के सुप्रभातम प्रचार समिति की ओर से इस बार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा के पूर्व नगर के सदर महाल में प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई जा रही है। चौरी बाजार में भी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 10 अप्रैल को शाम पांच बजे बदरहां पाल चौराहे से निकलने वाली शोभायात्रा चौरी बाजार होते हुए कोल्हण के हनुमान मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed