फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   prize high

प् याज के बाद अब रुलाने लगे टमाटर का दाम

Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
prize high
ज्ञानपुर। प्याज के करीब एक महीने तक रुलाने के बाद अब टमाटर के खुदरा दाम भी 50 से 60 रुपये किलो पहुंच गया है। इससे सब्जी बनाने संग दाल को छौंका मारने में भी लोगों को सोचना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि टमाटर उत्पादक राज्यों में आई बाढ़ से फसल को नुकसान होने से दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

बारिश के अंतिम चरण में यूपी समेत कई प्रांतों में मूसलाधार बारिश हुई। जिससे प्याज समेत अन्य सब्जियों की खेती को भारी नुकसान हुआ। पहले ही प्याज के दाम 80 के पार पहुंच चुका था। अब टमाटर भी उसी के राह पर चल दी है। यही नहीं सब्जियों के दाम भी बेतहाशा वृद्धि हो गई है। बैगन, भिंडी, शिमला मिर्च संग अन्य सब्जी के दाम भी 15 से 25 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। 15 दिन पूर्व जो टमाटर बाजार में 30 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब 60 से 70 रुपये किलो में बिक रहा है। अन्य सब्जियों के दाम में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। परवल 110 रुपये किलो तक बिक रहा है। जबकि पखवारेभर पहले तक परवल का दाम 50 से 60 रुपये किलो था। इसी तरह करेला, भिंडी, नेनुआ के दाम भी बेतहाशा बढ़े हैं। दुकानदारों का कहना है कि बारिश से सब्जी की खेती को सबसे अधिक नुकसान हुआ। टमाटर पानी में सड़ जाने से इसके दाम में तेजी से वृद्धि हुई है। गृहणी नीलम पटेल ने कहा कि प्याज के बाद अब टमाटर के दाम बढ़ने से कीचन का बजट बिगड़ गया है। हर रोज कौन सब्जी बनाएं इसको लेकर सोचना पड़ता है। सरकार को चाहिए कि हर वर्ग की जरूरत के सामानों में इतनी बढ़ोतरी न हो सके।
विज्ञापन

--
सब्जी दाम पहले दाम अब
बैगन 30 45
परवल 60 110
कोहड़ा 20 40
लौकी 20 35
गोभी 30 40
मूली 30 80
करेला 40 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed