फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pressure mounts on hospital; probe team arrives

Bhadohi News: अस्पताल पर कसा शिकंजा, जांच के लिए पहुंची टीम

Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pressure mounts on hospital; probe team arrives
घोसिया। बाजार स्थित आलम अस्पताल में तीन ऑपरेशन से महिला की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर गठित टीम जांच करने के लिए पहुंची। टीम को देखते ही अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। टीम ने एक एक बिंदुओं की जांच की। अस्पताल में देर रात तक जांच होती रही। औराई के जेठूपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जोहरा बेगम का पथरी, हार्निया, बच्चेदानी का ऑपरेशन आलम हॉस्पिटल में किया गया। इससे महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच कराने के बहाने वाराणसी एंबुलेंस से भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर औराई एसडीएम शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम बृहस्पतिवार शाम साढे पांच बजे के करीब आलम हास्पिटल पहुंची। टीम ने एक एक बिंदु पर जांच की गई। जांच टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी पाठक, डिप्टी सीएमओ डॉ. एके मौर्या, औराई सीओ राजीव सिंह अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति बदरू ने बताया कि करीब 10 दिन पहले घोसिया के ऑलम हास्पिटल में पत्नी जोहरा बेगम को दिखाने गया। डॉक्टर ने दो ऑपरेशन करने की बात कही, उन्होंने पथरी, हार्निया, बच्चेदानी यानी कुल तीन ऑपरेशन किया। बताया कि बीते 23 अगस्त को चिकित्सक ने उन्हें बताया कि उनकी पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया जाना है। जिसके लिए एबुलेंस से वाराणसी के चितईपुर स्थित एक अस्पताल में भेजा गया। निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि जांच टीम गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed