फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prepare route chart for movement of vehicles: DM

वाहनों के आने-जाने का रूट चार्ट कराएं तैयारः डीएम

Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Prepare route chart for movement of vehicles: DM
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने से लेकर मतदान कार्मिकों तक को बूथों पर पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिया कि अभी से परिवहन की व्यवस्था दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में सात मार्च को होने वाले चुनाव से करीब पखवाड़ा भर पूर्व ही सभी तैयारियों को पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें। ताकि उस दौरान कोई दिक्कत न हो। डीएम ने मतदान केंद्रों पर पीठासीन से लेकर अन्य कर्मचारियों तक को ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था करने की भी हिदायत दी। कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिजर्व बसों को भी रखें। ताकि यदि रास्ते में जाते समय बसों में कोई दिक्कत पैदा होती है तो रिजर्व बसों की सूची सभी बसों में उपलब्ध रहे और उसी के हिसाब से व्यवस्था हो सके। उन्होंने पोलिंग बूथों तक पहुंचने वाले खराब रास्तों को अभी से चिह्नित कर सही कराने का निर्देश दिया। एआरटीओ को निर्देश दिया कि हर पोलिंग बूथों के नजदीक के थानों पर बसों के खराब होने की स्थिति में अच्छे मैकेनिक को रिजर्व में रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर सहयोग लिया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार किए गए मतगणना स्थल के ले आउट का अवलोकन किया। मीडिया सेंटर, कंट्रोल रूम, सिक्योरिटी स्थल, पब्लिक कम्युनिकेशन स्थल की जानकारी ली। कहा कि कोविड और निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत मतगणना स्थल पर व्यवस्था होगी। डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया कि कर्मियों के आने जाने के लिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। इस मौके पर शैलेंद्र मिश्र, अरुण कुमार, एसबी राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed