फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparations complete, paddy purchase at 30 centers from today

Bhadohi News: तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर धान खरीद आज से

Sat, 01 Nov 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, paddy purchase at 30 centers from today
ज्ञानपुर। जिले में धान की खरीद शनिवार एक नवंबर से शुुरू हो जाएगी। इसके लिए विपणन विभाग ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। सभी प्रभारियों को हर रोज क्रय केंद्रों पर रैठने का निर्देश दिया गया है। 30 क्रय केंद्रों पर तीन लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। बारिश के कारण शुरुआती दिनों में खरीद प्रभावित होना तय माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि 10 नवंबर के बाद से ही किसान क्रय केंद्रों पर आएंगे। जिले में रबी सीजन में गेहूं और खरीफ में मुख्यत: धान की खेती होती है। गेहूं की बोआई जहां 50 हजार हेक्टेयर रकबे में की जाती है, वहीं 54 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है। सरकार दोनों सीजन में क्रय केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीद करती है। धान की फसल तैयार हो चुकी है। कुछ किसानों ने कटाई शुरू कर दी है लेकिन बारिश के कारण खेतीबारी प्रभावित हो गई है। एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद की तैयारी तो वैसे महीने भर से चल रही है लेकिन शनिवार से इसकी औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। विपणन विभाग की ओर से 30 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें विपणन के 17, पीसीएफ के 12 और भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र शामिल है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर व्यवस्था कर ली गई है। बारिश के कारण शुरू में खरीद प्रभावित होगी। आधार लिंक बैंकों में किसानों के पैसे का भुगतान किया जाएगा। अब तक 700 से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। 100 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है। किसान किसी भी साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र, मोबाइल से पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed