फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Preparation to open night shelter intensified, survey somewhere and inspection

रैन बसेरा खोलने की तैयारी तेज, कहीं सर्वे तो कहीं निरीक्षण

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparation to open night shelter intensified, survey somewhere and inspection
ज्ञानपुर। जिले के विभिन्न नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्र में रैन बसेरा खोलने को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। कहीं सर्वे कराया जा रहा है तो कहीं अधिकारी साफ-सफाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटे हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया था कि सभी क्षेत्रों में रैन बसेरों को मुकम्मल कर लिया जाए। उसी समय से तैयारी तेज कर दी गई है। नगर पंचायत ज्ञानुपर क्षेत्र में बने शेल्टर होम में का सोमवार को ईओ आलोक रंजन ने निरीक्षण किया। वहां टूटी खिड़कियों केे ठीक करने, रजाई, गद्दा आदि को व्यवस्थित करने का निर्देश शेल्टर होम के संचालक को दिया। उन्होने कहा कि एक-दो दिन में ही सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल कर ली जाएंगी। उधर, नगर पंचायत खमरिया और घोसिया में रैन बसेरा खोलने के लिए सर्वे कराया जा रहा है कि कोई व्यक्ति बाहर खुले में तो नही सो रहा है। अभी तक ऐसा कोई व्यक्ति नही मिला। नगर क्षेत्र के ईओ क्रमश: विजय कुमार व महेंद्र कुमार ने बताया कि खमरिया में सामुदायिक भवन व घोसिया में पानी के टंकी के प्रांगण में व्यवस्था रहेगी। चारपाई व विस्तर पहले से ही खरीदा गया है। बाकी व्यवस्थाएं जल्द ही कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed