{"_id":"62c9bc869c2a77455d644e19","slug":"prd-jawan-killed-in-road-accident-three-injured-bhadohi-news-vns6631659156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की मौत,तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पीआरडी जवान की मौत,तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/जंगीगंज। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी डीघ में भर्ती कराया। जहां सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
छतमी निवासी पीआरडी जवान अशफाक अली उर्फ राजू (45) गोपीगंज कोतवाली में तैनात हैं। शनिवार को ड्यूटी न होने के कारण वह चाय पीने के लिए हाईवे पार कर रहा था। उसी समय प्रयागराज से वाराणसी की ओर फल लादकर जा रहे तिपहिया माल वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उन्हें तुरंत सीएचसी गोपीगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक माल वाहन को छोड़कर भाग गया। मृतक पीआरडी जवान तीन भाइयों में बड़ा और आठ बच्चों का पिता था। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने वाले मुखिया की मौत से परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने कहा कि मृतक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के मुकदमा दर्ज कर फल से लदे माल वाहन को पकड़ लिया गया है।
दूसरी दुर्घटना सीतामढ़ी मार्ग पर नेवाजीपुर मोड़ के पास हुई। जंगीगंज मोड़ से आटो रिजर्व कर जैन (18), काजल (13) निवासी कछवां-मिर्जापुर, छोटेलाल (07) नवमी मेला देखने जा रहे थे। नेवाजीपुर मोड़ के सामने साइकिल सवार को बचाने में आटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीनों घायल हो गए। उप निरीक्षक कोइरौना बाजार नागेंद्र चौबे ने बताया कि घायलों को सीएचसी डीघ में भर्ती कराने पर चिकित्सकों ने जैन और छोटेलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। क्षतिग्रस्त आटो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।