फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Prayed for the elderly, lit a lamp in the cemetery

Bhadohi News: बुजुर्गों के लिए मांगी दुआ, कब्रिस्तान में जलाए चिराग

Mon, 26 Feb 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Prayed for the elderly, lit a lamp in the cemetery
भदोही। अकीदत और एहतराम के साथ शब-ए-बारात मनाई गई। गुनाहों से मगफिरत और बुजुर्गों के आस्ताने पर जागर उनकी खातिर दुआ ख्वानी की। फातिहा पढ़ा। कब्रिस्तानों में चराग जलाए गए।
विज्ञापन

शब-ए-बरात रविवार को एहतराम और अकीदत के साथ मनाया गया। रात भर फातिहा का दौर चला। लोग रात में एक कब्रिस्तानों में जाते रहे और फातिहा पढ़ते रहे। भदोही नगर सहित गोपीगंज, खमरिया, रोटहां, ज्ञानपुर, घोसिया, रोटहां आदि में भी मजारों पर भीड़ लगी रही। दो दिन पहले से मजारों और कई मस्जिदों की सफाई और सजावट कराई गई थी। घरों में विभिन्न किस्म के हलवा बनवाए और बांटे गए। मजलूमो को शाम को भोजन कराया गया। मगरिब की नमाज बाद लोग फातिहा पढ़ने के लिए कब्रिस्तानों और मजारों का रुख करने लगे और यह सिलसिला भोर तक चला। भदोही नगर के जानू शहीद बाबा, औराई रोड स्थित नाबीना शाह बाबा, कुतुब-ए-भदोही, जाहिद शाह बाबा जाहिदपुर, काजियाना के हाजी अब्दुल वहाब चरमपोश रह. आलमपुर के आलम शहीद बाबा रह. मजार पर रात भर लोगों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने घरों पर रात भर कुरान की तिलावत की और गुनाहों के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन

गोपीगंज में सजी महफिल में त्योहार के अहमियत और फजीलतों के बारे मे बताया गया। इबादातगाह और घरों इबादत की। दरगाहों और कब्रिस्तानों में जाकर परिवार के मरहूम की कब्र पर उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी। घरों में फातिहा ख्वानी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed