{"_id":"683b54f61366731a1a05eec9","slug":"prasad-seller-who-went-to-take-bath-late-at-night-went-missing-in-ganga-resident-of-prayagraj-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126841-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: देर रात नहाने गया प्रसाद विक्रेता गंगा में लापता, प्रयागराज का रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: देर रात नहाने गया प्रसाद विक्रेता गंगा में लापता, प्रयागराज का रहने वाला
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर शुक्रवार रात नौ बजे गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से राजकुमार माली (35) गंगा की तेज धारा में बह गया। वह प्रयागराज के हंडिया का रहने वाला था। सीतामढ़ी में काफी समय से प्रसाद और फूल माला की कुकान चलाता था।
शुक्रवार रात से ही स्थानीय गोताखोर उसे ढूंढने में लगे रहे। वहीं शनिवार को एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक उसकी तलाश करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार राजकुमार माली प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के जसवां गांव का मूल निवासी था। वह कई वर्षों से सीतामढ़ी में हनुमान मंदिर के पास फूलमाला और प्रसाद की दुकान चला कर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार को वह परिजनों के साथ कड़ेधाम दर्शन के लिए गया था। वहां से वापसी में शाम को घर पहुंचने के बाद वह सीतामढ़ी में गंगा स्नान करने गया। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में बह गया। सूचना पर कोइरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव, चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी ओम प्रकाश सिंह और अन्य ने गंगा घाट पर पहुंचे। शनिवार सुबह नायब तहसीलदार भागीरथी, लेखपाल दिवाकर यादव भी सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम युवक को खोजने में लगी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नायब तहसीलदार भागीरथी ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम गंगा में लापता युवक की खोज में लगी है। अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
इनसेट
गंगा में डूब रहे एक ही परिवार के चार लोगों को बचाया
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी गंगा में स्नान करते समय तेज धारा में चले जाने से जीजा साली सहित पत्नी और एक बच्चा डूबने लगा। संयोग अच्छा था कि घाट पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को बचा लिया। गंगा में डूब रहे चारों लोग एक ही परिवार के थे। सभी प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के भीटी के रहनेवाले हैं। घटना के बाद साथ आए लोग दहशत में आ गए। इन दिनों बड़ी संख्या में लोग स्नान करने आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या काफी अधिक देखी जा रही है। गंगा का जलस्तर काफी घटा हुआ है। पानी कम देख लोग, आधे गंगा तक जा कर पानी में खूब नहा रहे हैं। इससे घटनाएं बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं। समाजसेवी राहुल दुबे, कैलाश नाथ आदि ने सीतामढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किए जाने की मांग की।