{"_id":"5fb7d4f48ebc3e9b7d3ff045","slug":"pramod-was-killed-in-money-transactions-bhadohi-news-vns559127068","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लेनदेन में हुई थी प्रमोद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लेनदेन में हुई थी प्रमोद की हत्या
विज्ञापन
चौरी। ब्रह्माश्रम के समीप एक निर्माणाधीन विद्यालय परिसर में बुधवार की रात वीसी संचालक प्रमोद यादव हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पैसे के लेन-देन को लेकर वीसी में पैसे लगाने वाले कपसेठी निवासी युवक ने उसकी हत्या की थी। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है।
शुक्रवार को चौरी पुलिस चौकी में एसपी रामबदन सिंह ने पत्रकार वार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बुधवार की रात चनईपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की हत्या की गई थी। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और चौरी पुलिस को लगाया गया था। मृतक वीसी चलाता था और उसके पॉकेट से मिले कागज पर वीसी में शामिल 17 लोगों के नाम पुलिस को पता चले। उसी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। वाराणसी के कपसेठी थानाक्षेत्र के सुईलरा गांव निवासी भूरेलाल ने चापड़ से प्रमोद की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वीसी से 50 हजार रुपये उठाया था। उसमें से 14 हजार रुपये बाकी थे। प्रमोद बार-बार उसकी मांग करता था। इसी का हिसाब करने ब्रह्माश्रम स्थित अहाते में प्रमोद को बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर दी। निशानदेही पर पुलिस ने चापड़ के अलावा आरोपी का खून से सना कपड़ा भी बरामद किया है। इस मौके क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रामदरस राम, चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा, अखिलेश्वर यादव, सचिन झा, सर्वेश राय, तुफैल अहमद, नरेंद्र सिंह, गुफरान खान आदि रहे।
शिक्षक के खूनी खेल से हर कोई दंग
चौरी। थानाक्षेत्र के ब्रह्माश्रम में युवक की हत्या का आरोपी शिक्षक है। उसके खूनी खेल की बात सुनकर हर कोई दंग है। एसपी ने बताया कि आरोपी भूरेलाल ने बीएससी तक की पढ़ाई की है। इसके अलावा उसने योगा शिक्षण का प्रशिक्षण लिया है। चौरी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में इंटरमीडिएट के छात्रों को रसायन विज्ञान पढ़ाता है।