फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pramaspa performed by handing over a memorandum to the DM

डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रमासपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pramaspa performed by handing over a memorandum to the DM
ज्ञानपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को सौंपा। चेतावनी दी कि 17 अन्य पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिंद के नेतृत्व में लामबंद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगभग 10 वर्ष से केवट, निषाद, बिन्द, मल्लाह, कश्यप, भर, राजभर, धीवर, धिमार, गौड़, बाथम, मछुआरा, कुम्हार, प्रजापति, मांझी, तुरहा आदि अन्य पिछड़ी जातियों के लोगों को उत्थान का सपना दिखाया जा रहा है। इन जातियों की उपेक्षा की जा रही है जिससे वे मूलभूत अधिकार से वंचित हैं। राजनीतिक दल चर्चा में बने रहने के लिए अनुसूचित जाति में शामिल करने की घोषणा की जाती है लेकिन प्रमाणपत्र जारी करने का कोई आदेश अभी तक नहीं पहुंच सका। जबकि अन्य प्रदेशों और जिलों में लाभ दिया जा रहा है इस जिले में नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सदन में बैठकें भी इस चर्चित मुद्दे पर नीतियां तैयार होती तो है प्रतियां भेजने में सरकार का रवैया संदिग्ध हो जाता है। सरकार को डर है कि अन्य पिछड़ी जातियों को अधि कार मिलने पर तख्तापलट होने में देर नहीं होगा। पार्टी अपने मिशन को लक्ष्य मानकर अब पीछे हटने वाली नहीं है। समाज जागरुक होकर आने वाले दिनों में अपने हक की लड़ाई अग्रिम पंक्ति में पहुंच कर लड़ने के लिए तैयार है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. दुर्गा प्रसाद बिंद, शशांक मिश्रा, रामशिरोमणि मौर्या, फूलन वनवासी, कुसुम वनवासी, शिवनाथ बिन्द, श्यामपति बिंद, शिवशंकर बिंद, शालिनी सरोज, रामसजवन, अभयराज, मुन्नीलाल, राहुल, डा.निदेश शर्मा, गुरु बिन्द, प्रेमबहादुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed