{"_id":"677ec093ae92e91a760e77f2","slug":"pradhan-took-out-money-without-getting-any-work-done-villagers-protest-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121027-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना काम कराए पैसा निकाल लिए प्रधान, ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना काम कराए पैसा निकाल लिए प्रधान, ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
भदोही ब्लॉक के खेमईपुर गांव के कई ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किए। ग्रामीणों ने गांव में कई काम अधूरे छोड़ने पर प्रधान पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया।
ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान बिना काम कराए ही उसका पैसा खाते से पास करा ले रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में एक तरफ सामुदायिक शौचालय अधूरा बना है। वहीं दूसरी तरफ नाले का चेंबर भी अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। इसी तरह दलित बस्ती में ईंट खड़ंजा का काम अधूरा है।
विज्ञापन
वहीं सोख्ता निर्माण, मनरेगा कार्य अधूरा है। आरोप लगाया कि इन कार्यों की धनराशि निकाल ली गई और गांव में बिना नाला निर्माण कराए ही पैसा निकाल लिया गया। इस दौरान बिजयी, रामआसरे, श्यामधर, चंदन, प्रदीप कुमार, सुरेश, सिंटू आदि रहे।