{"_id":"671e02975d21b9f2ae01dca0","slug":"pradhan-sangh-district-president-died-after-falling-from-hotel-room-in-bhadohi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले मातम में बदली खुशियां: एक हफ्ते पहले शख्स ने ली थी नई गाड़ी; अब होटल के कमरे से गिरकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले मातम में बदली खुशियां: एक हफ्ते पहले शख्स ने ली थी नई गाड़ी; अब होटल के कमरे से गिरकर हुई मौत
Sun, 27 Oct 2024 02:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:36 PM IST
सार
भदोही जिले के रहने वाले प्रधान संघ जिलाध्यक्ष की नोएडा में एक होटल की तीसरी मंजिल के कमरे से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यशवंत सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष और डीघ ब्लॉक के बनकट उपरवार गांव के प्रधान यशवंत सिंह यादव की शनिवार की देर शाम होटल के तीसरे मंजिल के कमरे से गिरकर मौत हो गई। नोएडा में हुई घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है प्रधान यशवंत सिंह यादव ने एक सप्ताह पहले ही नई चार पहिया वाहन ली थी। उसके कागज में कुछ गड़बड़ी होने के कारण वे नोएडा ठीक कराने के लिए दो दिन पहले ही गए थे। रात में वे वहां एक होटल में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
बताया कि जा रहा है कि रात में बालकनी की तरफ आए तो आधी नींद में होने के कारण अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए। आनन-फानन उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इधर, मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ जिले भर के प्रधानों का जमावड़ा उनके आवास पर होने लगा। हालांकि अभी उनका शव नोएडा से घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन