फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pradhan arrested in the case of murder on the day of Lok Sabha elections

Bhadohi News: लोकसभा चुनाव के दिन हुई हत्या के मामले में प्रधान गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pradhan arrested in the case of murder on the day of Lok Sabha elections
गोपीगंज। लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन 25 मई को हुई हत्या के मामले में बुधवार को गोपीगंज पुलिस ने आरोपी आनापुर प्रधान को गिरफ्तार किया। हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस ने उसे कौलापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास गिरफ्तार किया। प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसी साल 25 मई को लोकसभा चुनाव के मतदान के दिन कौलपुर रेलवे क्राॅसिंग के पास एक लाश मिली थी। जिसकी पहचान दुर्बली पुत्र माताफेर निवासी तुलसीपुर आनापुर के रूप में हुई। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की विवेचना के बाद दयाराम गौतम और आनापुर प्रधान चंदन तिवारी का नाम सामने आया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या, दलित उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने उसी दौरान आरोपी दयाराम गौतम निवासी आनापुर को गिरफ्तार कर हत्या में शामिल सामान को बरामद किया। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर शेष वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह के नेतृत्व में रविवार शाम को पुलिस ने षड्यंत्र के तहत हत्या की घटना में शामिल आरोपी आनापुर प्रधान चंदन तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने मृतक के साथ पुरानी रंजिश और पूर्व में पंजीकृत दुर्घटना के अभियोग में सुलह करने के विवाद के कारण षड्यंत्र के तहत हत्या करना बताया।

मृतक दुर्बली निवासी तुलसीपुर आनापुर की लाश लोकसभा चुनाव के दिन सुबह कौलापुर रेलवे क्रासिंग के पास मिली थी। उसकी हत्या कर क्रासिंग के पास फेंका गया था। चुनावी दिन होने के कारण मामला दब गया। हालांकि बाद में पुलिस ने हत्या समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed