फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pradhan and Zilla Panchayat are valid

उप चुनाव: प्रधान और जिला पंचायत के सभी पर्चे वैध

Fri, 23 Jun 2017 01:13 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Fri, 23 Jun 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and Zilla Panchayat are valid
election Logo
  ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में प्रधान के पांच और जिला पंचायत के तीन सीटों पर हुए नामांकन पत्रों की बृहस्पतिवार को जांच की गई। जांच में प्रधान के सभी 14 और जिला पंचायत के तीनों पर्चे वैध पाए गए। ग्राम पंचायत सदस्य का एक पर्चा जाति प्रमाणपत्र सही न होने पर निरस्त कर दिया गया। 24 जून को नाम वापसी के बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा।       
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पांच, जिला पंचायत के एक,  बीडीसी के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के करीब आठ वार्ड के लिए दो दिन पूर्व नामांकन किया गया था। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच में वार्ड 21 के जिला पंचायत के तीनों प्रत्याशियों का पर्चा वैध मिला। ज्ञानपुर विकास खंड के देवाजितपुर, धनापुर उत्तरी और कसिदहां के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जांच में सभी का पर्चा वैध मिला। देवाजितपुर में प्रधान पद के लिए रेनूदेवी पत्नी प्रमोद, ललिता देवी पत्नी उमेश, धनापुर उत्तरी से कन्हैया लाल और महजबीन जबकि कसिदहा से मंत्री देवी पत्नी शेषमनी, चन्द्रावली पत्नी लौधर, रामाश्रय, दिनेश और अनिल कुमार सहित पांच लोग चुनाव मैदान में एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं।  डुहिया ग्राम पंचायत के वार्ड पांच में सदस्य का पर्चा खारिज किया गया। सुरियावां विकास खंड के अबरना में तीन और मुंगरा गांव में दो प्रत्याशियों का पर्चा भी वैध मिला। ज्ञानपुर के एआरओ नवीन श्रीवास्तव ने बताया की 24 जून को नाम वापसीके बाद प्रतीक का आवंटन होगा।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed