फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power supply interrupted

मुख्यालय समेत आधे जिले में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 30 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Power supply interrupted
ज्ञानपुर/ दुर्गागंज। करीब 60 घंटे की मूसलाधार बारिश से जिले की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो चुकी है। जिला मुख्यालय समेत आधे जिले में रविवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शनिवार की रात बिजली आई लेकिन तीन घंटे बाद ही चली गई। बिजली न रहने से ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। इससे पानी के लिए हाहाकार मच गया है। पानी के टैंकर और हैंडपंपों पर पानी के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तेज बारिश और आंधी चलने से कई इलाकों में पेड़ उखड़कर खंभे और तार पर गिर गए हैं। यही नहीं गोपीगंज के गिराईं, सुरियावां और वहिदानगर उपकेंद्र पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। जिससे उपकेंद्रों से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति रविवार तक बहाल नहीं हुई। ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार, बालीपुर, पुरानी देहाती संग अन्य मोहल्लों में पानी के लिए हायतौबा मची रही। कुछ लोगों ने जनरेटर लगवाकर पानी की आपूर्ति की तो कुछ लोग हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगाए। अभोली ब्लॉक के मिश्राइनपूर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव की आपूर्ति तीसरे दिन बहाल नहीं हो सकी। 33 हजार हाई वोल्टेज हाईटेंशन तार के चार खंभे गौरा नहर के पास गिर गए हैं। बिजली विभाग के जेई विजयशंकर ने कहा कि आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर में व्यापार मंडल के महामंत्री दिनेश कुमार उमर के आवास पर रविवार को हुई बैठक में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि जब बारिश का मौसम आता है तब गिराई पावर हाउस पर पानी लगने की वजह से नगर को बिजली नहीं मिल पाती है। सब स्टेशन को ऊंचा करने की मांग की गई। मौके पर रमाकांत गुप्ता, केशव कृपाल महाराज, त्रिलोकीनाथ उमर ,रमेश जायसवाल, गिरजा शंकर पांडे, रामदास जायसवाल, मुकुंद उमर, सिराज अख्तर, कोमल मोदनवाल, अभिषेक जायसवाल, मंसूर अहमद, पंकज उमर,संतोष वर्मा, रामबाबू जयसवाल, रामेश्वर जयसवाल आदि रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता गगन गुप्ता ने ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल से मिलकर उपकेंद्र को ऊंचा करने की मांग की। इसी तरह चौरी के अनेगपुर के ग्रामीणों ने 72 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि मोमिनपुर में 11 हजार की सप्लाई का एक पोल तालाब की तरफ लटक गया और तार आपस में सट गए हैं। इससे आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। ग्रामीण ललित दुबे, राजेश यादव, राम यादव, ओमकार सरोज, विजय नाथ मौर्या, भोनू यादव, शैलेंद्र यादव ने आपूर्ति बहाल की मांग की।अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कई स्थानों पर तार आदि टूट गए हैं। उसे सही कराकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपीगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी केशव कृपाल महाराज ने मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्रक भेजकर उपकेंद्र को ऊंचा करने की मांग की। पत्रक में कहा कि जल भराव से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed