फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Power cuts were angry shopper

बिजली कटौती पर बिफरे दूकानदार 

Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 20 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Power cuts were angry shopper
बिजली कटौती पर नाराज हुए दूकानदार
रात की अघोषित बिजली कटौती को लेकर नगरवासियों का धैर्य जवाब देने लगा है। मंगलवार को दूकानदारों ने कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर रात्रिकालीन कटौती बंद न हुई तो आंदोलन तेज होगा। 
विज्ञापन

जिले में बिजली आपूर्ति की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ अघोषित बिजली कटौती बेतहाशा बढ़ने से लोग बेहाल हो गए हैं। हर रोज नींद में खलल डाल रही बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को नगर के दूकानदारों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मिश्रा मार्केट के सामने सड़क पर उतरे नगरवासियों ने कहा कि बिजली की कटौती इस कदर जारी है कि न तो रात में नींद आ पा रही है और न ही दिन में काम हो पा रहे हैं। आए दिन फाल्ट के नाम पर शटडाउन और फिर ब्रेकडाउन के नाम पर बिजली की आवाजाही मुश्किलों का सबब बन चली है। हर 15 मिनट पर बिजली गुल हो जा रही है। गांवों में तो हालात और भी खराब हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज तिवारी की अगुवाई में विरोध कर रहे व्यवसायियों और दूकानदारों ने कहा कि रात्रिकालीन कटौती को हर हाल में बंद किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय कार्यप्रणाली को जमकर कोसा। बता दें कि इन दिनों रात में साढ़े 11 बजे के आसपास बिजली गुल हो जा रही है, फिर रात ढाई बजे ही बिजली के दर्शन हो रहे हैं। इस मौके पर दीपक सिंह, प्रदीप यादव, दीपक गुप्ता, कैलाश बिंद, विजय त्यागी, अवनीश मिश्रा, विवेक पांडेय, बाबा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed