फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   power

30 गावों में 24 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
power
मोढ़। करियावं विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गांवों में 24 घंटे बाद सोमवार की रात को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे भीषण गर्मी और उमस में लोग परेशान हो गए। हल्की हवाओं से भी जर्जर हो चुके तार टूट जा रहे हैं, जिसे सही करने में एक से दो दिन लग जा रहे हैं। इससे आए दिन आपूर्ति बेहतर ढंग से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम को मामूली हवा और पानी के झोंके से तार टूटने संग केबल बॉक्स जलने से करियावं उपकेंद्र से जुड़े 30 से अधिक गावों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शिकायत के बाद भी उसे सही नहीं किया गया। सोमवार शाम को खामियां सही होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि उपकेंद्र से जुड़े गावों में दशकों पूर्व खंभे और तार लगे हैं। मरम्मत के अभाव में वह जर्जर हो चुके हैं। बार-बार तार टूटने, खंभे गिर जाने से आए दिन आपूर्ति बाधित हो जा रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र देकर जर्जर तार और उपकरण बदलने की मांग की लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सकी। ग्रामीणदयाशंकर मिश्रा, संतोष कुमार मिश्रा, फूलचंद तिवारी, हनुमान कुमार तिवारी, रमेश चंद्र तिवारी, शिवलाल सरोज, कृष्ण मुरारी प्रजापति, रतन कुमार उपाध्याय,शिवपूजन उपाध्याय ने जर्जर तारों को बदलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed