{"_id":"6505fa52df9517405e07ebb4","slug":"postal-department-is-giving-good-bonus-in-small-savings-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-3266-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छोटी बचत में अच्छा बोनस दे रहा डाक विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छोटी बचत में अच्छा बोनस दे रहा डाक विभाग
विज्ञापन
डाक विभाग की तरफ से उप डाकघर औराई में शनिवार को मेले का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं, डाक विभाग के लाभ आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
पश्चिमी मंडल डाक अधीक्षक विनय कुमार ने कहा कि डाक विभाग अब डिजिटल हो चुका है। सरकार के सहयोग से डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी पुराने ढर्रे छोड़ कर कार्यों में तेजी लाएं। बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलवाएं। कर्मचारियों से कहा कि महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाओं की डाकघर में खाता खोलवाएं। कहा कि विभाग सबसे पुरानी डाक जीवन बीमा योजना संचालित चल रही है। डाक विभाग में प्राइवेट नौकरी वाले भी डाक जीवन बीमा करा सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों की तरह छोटी बचत में अधिक बोनस अपने नजदीकी डाकघर से ग्रामीण डाक जीवन बीमा करा कर लाभ लिया जा सकता है। ज्ञानपुर उप मंडलीय प्रभारी विकास वर्मा ने सभी कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि विभाग के लक्ष्य को समय से पूर्ण करें। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक प्रबंधक निशांत त्रिपाठी ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट खाता विद्यालय में हर छात्र-छात्राओं का खोला जा रहा है। अब इंडिया पोस्ट पेमेंट से किसान सम्मान निधि, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। संचालन सर्वेश पांडेय ने किया। इस मौके पर लकी यादव, एबरार अहमद, चरणजीत यादव, उप डाकपाल अमित कुंडल, सुनील कुमार पाठक, राजेंद्र दुबे, विजय शंकर बिंद, अरविंद कुमार आदि रहे।