फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Postal ballot applicants will not be able to vote at the booths

पोस्टल बैलेट के आवेदक बूथों पर नहीं कर सकेंगे मतदान

Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Postal ballot applicants will not be able to vote at the booths
जिले में सात मार्च को संपन्न होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व्यवस्था में कराने के लिए जिला प्रशासन कमर कस लिया है। मंगलवार को पोस्टल बैलेट से मतदान संबंधित बैठक सदर तहसील सभागार में कर तहसीलदार विजय यादव ने बूथ लेविल आफिसरों को जागरुक किया। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट का आवेदन करने वाले मतदाता बूथों पर पहुंच कर मतदान नहीं कर सकेंगे वह सिर्फ पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। पोस्टल बैलेट का प्रयोग बीएलओ 80 वर्ष से ऊपर, दिव्यांगजन, कोविड महामारी से पीड़ित व्यक्तियों के रूप में कराएंगे। आवेदन मतदान के चार दिन पहले होगा जिसे बीएलओ विधानसभावार क्षेत्रों में घर-घर पहुंच कर प्राप्त करते हुए रिटर्निंग आफिसर को सौपेंगे। बूथों पर राज्य निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार वालेंटियर, हेल्प डेस्क, व्हीलचेयर की व्यवस्था भी मिलेगी। शौचालय, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा की जिम्मेदारी विभागवार दी जा चुकी है। इस मौके पर एसडीएम योगेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार संजय कुमार समेत ज्ञानपुर वि धानसभा के नामि त बूथ लेविल आफिसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed