फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polling parties reached booths, voting today

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, मतदान आज

Sat, 08 May 2021 04:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached booths, voting today
ज्ञानपुर। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए शनिवार को दो ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। दोपहर तक तीन गांव के 15 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई। रविवार को सुबह सात बजे से प्रधानी के लिए मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रत्याशियों की मौत के कारण मतदान टला था।
विज्ञापन

जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। 26 जिला पंचायत, 545 ग्राम प्रधान, 650 बीडीसी और तीन हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर वोट डाले गए। नामांकन के समय ही सुरियावां के जगदीशपुर, भटेवरा और डीघ के बनकट उपरवार गांव में प्रत्याशी की मौत होने से प्रधानी का चुनाव टल गया था। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नौ मई को मतदान और 11 मई को मतगणना होगी। इसके लिए सुरियावां के जगदीशपुर में 18, भटेवरा में 16 और डीघ के बनकट उपरवार में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। नौ मई को 15 बूथों पर होने वाले मतदान के लिए शनिवार को 30 पोलिंग पार्टी डीघ और सुरियावां ब्लॉक से गांवों में रवाना हुई। तीनों ग्राम पंचायतों में 36 प्रत्याशियों का भाग्य 12 हजार 235 मतदाता तय करेंगे।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों में नौ मई को मतदान और 11 मई को मतगणना होगी। तीनों ग्राम पंचायतों के चार मतदान केंद्र पर 12 हजार 325 मतदाता वोट डालेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। कोरोना गाइडलाइन के साथ ही मतदान किया जाएगा। हर मतदान केंद्र पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। सभी पीठासीन, मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोरोना के गाइडलाइन का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed