Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Politics in bhadohi arrest former deputy block pramukh BJP MLA video viral know matter

UP : पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, BJP विधायक का वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

Mon, 06 Jan 2025 07:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Jan 2025 07:44 PM IST
सार

औराई के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी के बाद भदोही की सियासत गरमा गई है। उन पर गैंग्स्टर का आरोप लगा हुआ है। वहीं, इस गिरफ्तारी पर औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ने कई चाैंकाने वाली बातें साझा की हैं। यह भी कहा कि नंदलाल पांडेय ने 2022 व 2024 के चुनाव में अपना पैसा लगाकर पार्टी की मदद की थी।

विज्ञापन
Politics in bhadohi arrest former deputy block pramukh BJP MLA video viral know matter
औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर के आरोपी व औराई के पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी के बाद से ही औराई के भाजपा विधायक मुखर नजर आ रहे हैं। वे लगातार पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर इसका विरोध किया था। 

विज्ञापन


सोमवार को वे एक बार फिर अपने फेसबुक प्लेटफार्म पर 21 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो डाला और पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए नंदलाल पांडेय की गिरफ्तारी को गलत ठहराया।
विज्ञापन


औराई के अमवां निवासी नंदलाल पांडेय के खिलाफ कुछ माह पूर्व पुलिस ने कुटरचित दस्तावेज एवं मृतक को जिंदा दिखाकर बैनामा कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन पूर्व पुलिस ने गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया और बीते गुरुवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जानें पूरा मामला
शुक्रवार को औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व उप प्रमुख की गिरफ्तारी के खिलाफ फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुलिस पर हमला बोला। लिखा कि यह गिरफ्तारी असैवंधानिक और गैर वाजिब है। षड्यंत्र के तहत प्रतिषोध की कार्रवाई पुलिस से मिलकर कराई जा रही है। 

सोमवार को एक बार फिर वे अपने फेसबुक प्लेटफार्म पर एक वीडियो डाली और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़ा किया। 21 मिनट 53 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने गैंगस्टर के आरोपी नंदलाल पांडेय को पार्टी का सक्रिय सदस्य बताया।

यह भी कहा कि उन्होंने 2022 व 2024 के चुनाव में अपना पैसा लगाकर पार्टी की मदद की। उन्होंने दावा किया कि वे नंदलाल पांडेय का पक्ष इसलिए ले रहे हैं, क्योंकि उनके साथ गलत हुआ है। आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर यह कार्रवाई की है।

कहा कि किसी जमीन में गड़बड़ी कर बेचने वाले के लिए खिलाफ कार्रवाई होती है, न कि खरीदने वाले के खिलाफ। यह भी कहा कि जमीन क्रय करने के मामले में उन्होंने कोर्ट से स्टे लिया था, लेकिन उसके बाद साजिश के तहत इनके खिलाफ गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की। खास बात है कि उन्होंने अपने वीडियो को यूपी बीजेपी के साथ पीएमओ इंडिया, नरेन्द्र मोदी और नगर विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा को टैग भी किया है।

सुनें इनकी
पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने लखनऊ आया हूं। मेरी विधायक से फोन से वार्ता हुई थी। जिसमें उन्होंने अपनी बातें रखी। हालांकि, अब लौटकर दोनों पक्ष पुलिस व विधायक के बातों को सुनने के बाद पार्टी किसी फैसले पर विचार करेगी। - दीपक मिश्रा, जिलाध्यक्ष भाजपा।

विधायक जिस तरह से गैंगस्टर के आरोपी की गिरफ्तारी को गलत बता रहे हैं। उन्हें उसी तरह सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ गलत कार्रवाई पर भी आगे आना चाहिए था। भाजपा किस तरह के लोगों को प्रश्रय दे रही है। इस मामले में जिले में भाजपा नेताओं का चरित्र उजागर हो गया है। - प्रदीप यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed