{"_id":"6772ea70f13daf976001b9d4","slug":"police-vigil-in-samdha-khas-accused-absconding-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-120710-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: समधा खास में पुलिस का पहरा, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: समधा खास में पुलिस का पहरा, आरोपी फरार
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के समधा खास गांव में वृद्ध संतलाल की मौत के मामले में पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बस्ती में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। उक्त घटना में पुलिस और राजस्व विभाग के रवैये को लेकर परिजनों में नाराजगी है।
रविवार की सुबह समधा खास गांव की बिंद बस्ती में ग्राम समाज की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें घायल संतलाल बिंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत में नामजद आरोपियों को पुलिस 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। बस्ती में तनाव है।
इसको देखते हुए मृतक के घर एवं आसपास पुलिस तैनात है। परिजनों ने बताया कि न्यायालय से मामला साफ होने के बाद भी पुलिस और लेखपाल की लापरवाही से निस्तारण नहीं किया गया। अगर पहले ही मामला निस्तारित हो जाता तो ऐसा दिन देखने को नहीं मिलता। प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।